Add To collaction

नान स्टाप राइटिंग चेलैंज 2022 एडीशन 1 पति का इम्तहान ( भाग 8)

             आज लोकेश ने जैसे ही   अपनी फेशबुक खोली तब उसने देखा कि  उस पर एक लड़की रोमा की फ्रैन्ड रिक्वैस्ट  आई हुई है। लोकेश ने कन्फर्म  करने से पहले उसकी प्रोफाइल देखनी चाही और देखने  चाहै कि इसके कौन कौन  दोस्त  है परन्तु वहा़ उसको कोई दोस्त नजर नहीं आया।


              उसकी फेशबुक पर   कोई   भी फोटो भी नही थी उसने अपनी प्रोफाइल पर भी राधे कृष्ण की फोटो लगा रखी थी।

      एक बार तो उसे यह फेशबुक ही फर्जी नजर आरही थी। परन्तु फिर वह सोचने लगा शायद उसने नयी फेशबुक बनाई होगी इस लिए अभी तक  कोई फ्रेन्ड नहीं होगा।

      लोकेश ने सभी एंगलौ से उसकी फेशबुक को देखा और अन्त में उसने कन्फर्म का बटन प्रैस कर दिया।

       जैसे ही उसने कन्फर्म का बटन प्रैस किया उधर से चैटिग शुरू होगयी।

    "  हेल्लो क्या हाल है ? आप कहाँ रहते हो?"  उसके मैसेन्जर से मैसिज आया।
    
      लोकेश ने कुछ हिचकचाते हुए  लिखा," मै ठीक हू ँ मै आगरा में रहता हूँ आप कहाँ रहती हो ?

  " हा हा मै भी आगरा में ही रहती हूँ। " उसने शायद हसते हुए ही लिखा।

    उसका कुछ समय बाल एक मैसिज और आया ," क्या आप सिंगल है "

     नहीं मै शादी सुदा हूँ मेरे एक बेटा भी है। आप।  ?" लोकेश ने भी मैसिज डाल दिया।

      "नहीं मै तो अभी सिंगल हूँ़। मुझे किसी की तलाश है क्या तुम मेरे पार्टनर बनना पसन्द करोगे ?  मुझे कोई शादी शुदा मर्द ही चाहिए ।" अब वह आप से तुम पर आगयी।

      "शादी शुदा मर्द ही क्यौ पसन्द है आपको?"  लोकेश ने पूछा।

      "शादी शुदा मर्दौ को मालूम होता है कि पत्नी को किसतरह  खुश रखा जाता है। क्या तुम इसके लिए तैयार हो?"  उसका मैसेज आया।

       "तुम पागल तो नही होगयी ?  मैअपने पत्नी व बच्चे के साथ यह अन्याय कभी नही करूँगा यदि ज्यादा चालाकी करने की कोशिश की तो ब्लाक भी कर सकता हूँ!" लोकेश ने मैसेज डाल दिया।

     "अरे तुम तो छोटीसी बात पर इतना नाराज होगये। कोई बात नही क्या तुम मुझसे जहाँ मै कहूँ मिलने आ सकते हो?" 

      " पहली बात मैं क्यौ मिलने आऊँ ? यदि तुम्हैं मुझसे मिलना चाहते हो तो मेरे घर आजाओ ।"

       " मुझे तो तुम पागल नजर आरहै हो एक क्वारी लड़की तुम्है बुलारही है और तुम उसे अपने घर बुलारहे हो वहाँ तुम्हारी पत्नी हम दौनौ को मार मार कर ऐसी हालत करेगी कि याद रखोगे।"

      " क्यौ मारेगी तुम उसकी सौतन बनकर मत आना उसकी छोटी बहन बनकर आना देखे वह तुम्हारी आरती न उतारें तब कहना।"

     " तुम मुझे बास्तव में ही पागल दिखाई देरहे हो।  वह हम दौनौ को कै से सहन करेगी?"


   "रोमा बास्तव मै तुम कौन हो और मुझसे अथवा मेरी पत्नी से तुम्हारी कोई दुश्मनी है क्या जो तुम एक दिन की दोस्ती में मेरे पीछे पडी़ हो।  अब तुम मेरी बात सुनलो यदि म्है मुझसे मिलना है तब मेरे घर आना होगा। अन्यथा"


      " कोई नही मै तुमसे कल बारह बजे मिलने तुम्हारे घर आरही हूँ। अपना पता मैसेज करदेना इसे झूठ मत समझना। "

      लोकेश को उस रात नींद नहीं आई वह रोमा के बिषय मे सोच रहा था तभी उसकी पत्नी ने पूछा," आज आप इतने परेशान क्यौ लग रहे हो। क्या बात है ?क्या आफिस मे कुछ हुआ है?  "

   "  सारिका तुझे क्या बताऊ   मेरी समझ में कुछ नही आरहा है? "

         "जबतक बताओगे नही तब तक अकेले परेशान होते रहोगे । मै तुम्हारी आर्धांगिनी हूँ  मुझे नही बताओगे तब किसे बताओगे। " सारिका बोली।

 वह बोला,",सारिका आज मेरी फेशबुक पर एक रोमा नाम की लड़की की फ्रैन्ड रिक्वैस्ट आई मैने कन्फर्म कर दिया ।वह तो मेरे पीछे पड। गयी यह कहकर उसने अपनी पूरी चैटिंग उसे दिखा दी।"

    "तो इसमें क्या हुआ आरही है आने दो मै उसका स्वागत करूँगी। इसके लिए आप परेशान क्यौ होरहे हो। अब सो जाओ इतना कहकर उसने अपने पति को गले लगा कर प्यार किया।

   लोकेश यह सोचकर पागल होरहा था कि यह कैसी औरत है जो हस रही है ।

     सुबह हुई सारिका ने पकवान बनाने शुरू कर दिये। रोमा के स्वागत की  तैयार करली। कब बारह बजगये लेकिन रोमा नही आई। एक भी बथ गया लोकेश उसकी राह देख रहा था।

    सारिका बोली,"  आपकी रोमा तो नहीं आई चलो हम दौनौ ही खाना शुरू कर लेते है। 

        "  मेरी रोमा कैसे बता रही हो तुम ?हाँ मेरी जक भूल जरूर रही है कि मैने उसकी फ्रैन्ड रिक्वैस्ट क्यौ  स्वीकार की।" ँलोकेश बोला।

      रोमा बोली," ओ मेरे भोले भण्डारी तुमने यह कैसे मान लिया  कि कोई इस तरह की लड़की मुझसे मिलने कैसे आ सकती है तुम बास्तव में बहुत भोले हो  यह सब मैने ही किया था। तुम पास होगये। " इतना कहकर उसने अपनी नकली फेशबुक दिखाई और हसने लगी।

     "तब यह बात है अब तुम जासूस भी बन गयी हो क्या तुम्है मुझ पर भरोसा नही था जो ऐसा जाल बिछाया और  मेरी इन्क्वायरी कर डाली। अब तो सब ठीक पाया होगा। " इतना कहकर उसने सारिका को अपनी बाहौ मे भरकर उसे प्यार करने लगा।



   19
10 Comments

Kaushalya Rani

08-Jun-2022 05:34 PM

Nice

Reply

Joseph Davis

07-Jun-2022 11:20 PM

Awsm

Reply

Seema Priyadarshini sahay

07-Jun-2022 11:40 AM

बेहतरीन रचना

Reply